Explore

Search

April 30, 2026 12:45 am

हुसैनगंज : खतियानी लोहार जाति का अस्तित्व मिटाने का काम कर रही है सरकार – लोहार कल्याण समिति

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जातीय जनगणना में कोड नहीं मिलने से आक्रोश, हुसैनगंज के जीतपट्टी गांव में हुआ चौपाल का आयोजन

सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत जीतपट्टी गांव में रविवार को लोहार कल्याण समिति बिहार जिला इकाई की ओर से एक महत्वपूर्ण ‘लोहार चौपाल’ का आयोजन किया गया। यह बैठक समिति की माह की तीसरी बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता प्रेम शर्मा ने की और मंच का संचालन डॉ. आशुतोष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव जीतेंद्र शर्मा सहित कई प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति रही।

बैठक में जीतेंद्र शर्मा ने कहा कि हम ‘खतियानी लोहार’ हैं, लेकिन सरकार हमारे समाज के अस्तित्व को मिटाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना में अन्य जातियों को अलग-अलग कोड दिया गया, जबकि लोहार समाज को आज तक स्वतंत्र जातीय कोड नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार के तमाम जनप्रतिनिधियों से समाज के लोग लगातार मिल रहे हैं और उन्हें वोट भी दे रहे हैं, लेकिन फिर भी समाज की मूल समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में हर गांव में इस प्रकार के चौपाल का आयोजन कर समाज के लोगों को जागरूक और संगठित किया जाएगा, ताकि अपने अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राम पुकार शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मिश्री लाल, इनर शर्मा, मंटु शर्मा, रामसागर शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, राकेश शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर