Explore

Search

March 5, 2026 8:13 pm

मैरवा : राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता को लेकर चयन शिविर 12 अप्रैल को

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा: पश्चिमी चंपारण में 18 से 20 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने जा रही प्रथम बिहार राज्य जूनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिवान जिला की टीम के गठन के लिए चयन शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। यह चयन शिविर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी, मैरवा के खेल मैदान में सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित होगा।

हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ सिवान की सचिव सलमा खातून ने बताया कि इस चयन शिविर में वे सभी खिलाड़ी भाग ले सकती हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद हुआ हो और जो हैंडबॉल खेल से जुड़ी हों। भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

चयन के उपरांत सभी चयनित खिलाड़ियों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर 12 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल 2025 तक चलेगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा। प्रशिक्षण के बाद टीम 17 अप्रैल को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिम चंपारण रवाना होगी।

चयन समिति में एनआईएस प्रशिक्षक विवेक कुमार सिंह एवं अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी खुशबू कुमारी शामिल रहेंगी। सचिव सलमा खातून ने स्पष्ट किया है कि केवल चयन शिविर व प्रशिक्षण में भाग लेने वाली खिलाड़ी ही सिवान टीम में शामिल की जाएंगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर