Explore

Search

March 5, 2026 8:15 pm

मैरवा : नामांकन जागरूकता व प्रवेशोत्सव को लेकर संकुल स्तरीय बैठक आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान)।
प्रखंड के कैथवली स्थित संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को संकुल स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्राधीन प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन जागरूकता पखवाड़ा एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था।

इस अवसर पर संकुल संचालक सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाकर विशेष रूप से कक्षा एक में छह वर्ष की आयु के बच्चों के नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से अपील की कि वे पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी, जागरूकता रैली एवं अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों के द्वारा अभिभावकों को जागरूक करें।

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए साइकिल रैली या माईकिंग जैसी गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी गई ताकि अधिकतम बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार, संतोष कुमार, राज कुमार, रामविनय निराला और विनय कुमार समेत कई प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की प्रतिबद्धता जताई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर