Explore

Search

March 15, 2026 2:47 am

सिवान : एक माह बाद भी खाली हाथ पुलिस, 30 लाख की चोरी में नहीं मिली कोई सुराग

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महादेवा थाना क्षेत्र में दस फरवरी को हुई थी बड़ी चोरी, पीड़ित परिवार में रोष कायम

सीवान : महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में बंद मकान में हुई 30 लाख रुपये की चोरी के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 10 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने मालवीय नगर नई बस्ती निवासी मनोज कुमार तिवारी के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, नकद व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था।

इस मामले में पीड़ित ने महादेवा थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना को हुए एक माह सात दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक चोरों की न तो पहचान कर सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गहरा असंतोष है। पीड़ित मनोज तिवारी ने बताया कि लाखों रुपये की मेहनत की कमाई चली गई और अभी तक पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है।

वहीं इस संबंध में महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर