Explore

Search

August 5, 2026 10:29 am

आंदर में दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे जीजा-साली गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : आंदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे जीजा-साली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जीजा की पहचान देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा निवासी अनवर मियां उर्फ अनवर अंसारी के रूप में हुई है, जबकि साली बंथू सलोना की रहने वाली रबू खातून है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर महीने में थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप जीजा-साली पर लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पुलिस ने दबोच लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर