Explore

Search

March 17, 2026 12:37 pm

सिवान : वक्फ संशोधन विधेयक ऐतिहासिक सुधारात्मक कदम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बीजेपी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने विधेयक को बताया न्यायसंगत और पारदर्शी

सिवान: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को ऐतिहासिक और समयानुकूल सुधार करार दिया। उन्होंने इस विधेयक का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि यह वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और अनावश्यक विवादों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में केंद्र सरकार की दूरदर्शी पहल है।

राजीव तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया है कि अब किसी भी व्यक्ति की जमीन सिर्फ वक्फ बोर्ड की घोषणा से हड़पी नहीं जा सकेगी। यह संशोधन न्याय, पारदर्शिता और धर्मनिरपेक्षता की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु समेत कई राज्यों में हजारों एकड़ भूमि को अचानक वक्फ संपत्ति घोषित किए जाने से आम नागरिकों में गहरी असुरक्षा की भावना पनप रही थी। यह विधेयक ऐसे विवादों की पुनरावृत्ति को रोकेगा और निजी संपत्ति अधिकारों की रक्षा करेगा।

प्रमुख सुधार:

  • अब सरकारी रिकार्ड में दर्ज न होने वाली संपत्तियों को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकेगा।
  • संपत्ति मालिकों को अपील का स्पष्ट अधिकार मिलेगा।
  • डिजिटल रिकॉर्डिंग, लेखा परीक्षण और गैर-मुस्लिम विशेषज्ञों की भागीदारी जैसे प्रावधान वक्फ व्यवस्था को पारदर्शी और उत्तरदायी बनाएंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह विधेयक किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि प्रशासनिक सुधार और कानूनी पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया है। इससे देश के सभी समुदायों में विश्वास और समानता की भावना को बल मिलेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर