✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिली सराहना
सीवान: आंदर प्रखंड के रकौली स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को नौवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस वर्ष कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विशाल कुमार ने 440 अंक, सूरज कुमार और राधा कुमारी पांडेय ने 427 अंक, विवेक कुमार ने 421 अंक, नंदनी कुमारी ने 417 अंक, खुशी कुमारी सिंह ने 414 अंक, ज्योति कुमारी ने 397 अंक, हिमांशु कुमार प्रसाद ने 393 अंक, पूजा कुमारी ने 370 अंक, तमन्ना खातून ने 364 अंक, प्रियांशु कुमारी और प्राची कुमारी सिंह ने 362 अंक प्राप्त किए हैं।
इन छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक धर्मवीर सिंह, मनोज सिंह, मो. अबू सालेह, प्रीति कुमारी, राकेश कुमार, संजीव कुमार, सावित्री कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

