Explore

Search

June 27, 2026 5:04 pm

सीवान: मां के छठवें स्वरूप कात्यायनी की विधि-विधानपूर्वक पूजा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नवरात्रि के छठे दिन देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सीवान: चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर जिलेभर में मातृशक्ति की आराधना का उल्लास चरम पर है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और मंदिरों में ‘सांचे दरबार की जय’ के जयकारे गूंज रहे हैं। गुग्गुल, धूप, अगरबत्ती, कपूर और लोहबान के धुएं से वातावरण देवीमय हो गया है।

गुरुवार को नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धालुओं ने माता कात्यायनी की विधि-विधानपूर्वक पूजा कर परिवार में वंश वृद्धि, सुख-शांति और देश में समृद्धि की कामना की। शहर के कचहरी स्थित काली मंदिर, महादेवा दुर्गा मंदिर, शेखर सिनेमा स्थित संतोषी माता मंदिर, सुदर्शन चौक दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान बुढ़िया माई मंदिर, डीएवी मोड़ दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में अलसुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

दरबार में घंटियों की रुनझुन और जयकारों की गूंज से वातावरण देवीमय प्रतीत हो रहा था। भक्त माता के भव्य स्वरूप की अलौकिक आभा निहारकर अभिभूत हो रहे थे। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा।

आचार्यों ने बताया कि मां कात्यायनी को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है, जिन्होंने महिषासुर का संहार किया था। मान्यता है कि इस स्वरूप की पूजा करने से कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर