Explore

Search

June 28, 2026 11:48 am

सीवान जंक्शन: अनावश्यक रूप से घूम रहे 15 युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई, पूछताछ के बाद दी गई चेतावनी

सीवान जंक्शन पर आरपीएफ ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 15 युवकों को पकड़ा। ये युवक प्लेटफार्म पर अनावश्यक रूप से घूम रहे थे और पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने कार्रवाई की और संबंधित युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एएसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल डीपी मिश्रा, कांस्टेबल जगतपाल यादव, अनिल कुमार और राजकुमार यादव शामिल थे। गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर फुट ओवरब्रिज के पास और प्लेटफार्म संख्या एक व चार के पश्चिमी छोर पर कुछ संदिग्ध युवक दिखे। पूछताछ के दौरान वे प्लेटफार्म पर अपनी उपस्थिति का कोई उचित कारण या वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद सभी को पोस्ट पर लाया गया। पकड़े गए युवकों में जनता बाजार थाना क्षेत्र के बसही निवासी नौशाद हुसैन, महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा निवासी हरेंद्र कुशवाहा, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवालिया निवासी रूपक कुमार, छपरा डोरीगंज निवासी कुंदन कुमार, रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठी निवासी सुदीप कुमार बिन, आंदर थाना क्षेत्र के बथवालिया निवासी छोटे सिंह, बेतिया के नरकटियागंज निवासी चंदन साह, सिसवन थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी हरिकृष्ण यादव, विजय कुमार राम, छपरा निवासी अमित पासवान, संतोष साह, फिरोज अंसारी, राजेश प्रसाद, हरिहर महतो और आकाश कुमार गुजराती शामिल हैं।

आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जंक्शन पर अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर