Explore

Search

May 26, 2026 12:36 pm

दारौंदा: आपसी विवाद में मारपीट, दो घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भीखाबांध गांव में झगड़ा, एक घायल रेफर

दारौंदा (सीवान) : थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव में बुधवार को आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान शिवनंदन साह के पुत्र अभय साह और राजकिशोर प्रसाद के पुत्र अवधेश कुमार साह के रूप में हुई है। अवधेश कुमार साह को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर