Explore

Search

May 7, 2026 7:36 pm

सिसवन: चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई शुरू

✍️परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए समिति के सदस्य जुटे, घाटों पर रंग-रोगन और रोशनी की व्यवस्था

सिसवन (सीवान) : चैती छठ पूजा को लेकर प्रखंड के कचनार स्थित सूर्य मंदिर पोखर घाटों की सफाई शुरू कर दी गई है। छात्र नवयुवक नाट्य कला परिषद के सदस्यों ने घाटों की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। युवाओं में इस कार्य को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। घाट जाने वाले मार्ग की सफाई के साथ-साथ रात्रि में रोशनी के लिए लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है।

पूजा की तैयारियों में जुटे समिति के सदस्य संदेश भगत, प्रीतम साह, सौरभ साह, कुंदन उपाध्याय और राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर संभव तैयारी की जा रही है। घाटों की सफाई, रोशनी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने में सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

ज्ञात हो कि मंगलवार को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई। दो अप्रैल को खरना, तीन अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चार अप्रैल को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा।

छठ पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। फलों की दुकानें, सूप-दउरा, नारियल, महावर, मिट्टी के दीये और अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं, जहां श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर उज्ज्वल साह, महेश भगत, मनोज भगत, अवधकिशोर भगत, गजेंद्र ठाकुर, छोटू साह समेत दर्जनों युवक घाटों की सफाई में शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर