Explore

Search

June 22, 2026 2:19 pm

पचरुखी: व्यक्ति की हत्या कर शव चंवर में फेंका

✍️परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुखरेरा गांव के चंवर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पचरुखी (सीवान): थाना क्षेत्र के पुखरेरा गांव के चंवर में मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी नागेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है।

शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर