Explore

Search

August 5, 2026 2:50 pm

भगवानपुर हाट: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में छह घर जलकर राख

✍️परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पीड़ित परिवारों को दी गई तात्कालिक सहायता, मुआवजे की मांग

भगवानपुर हाट (सीवान): थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली मुसहर टोला में मंगलवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में छह घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों में अर्जुन मुसहर, रामप्रीत मुसहर, अमन मुसहर, सुरेंद्र मुसहर, लड्डू मुसहर और हरेंद्र मुसहर शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतर परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे, तभी शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। थोड़ी देर बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना की सूचना मिलने पर सीओ धीरज कुमार पांडेय और हल्का कर्मचारी दिव्य प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को तत्काल प्लास्टिक के तिरपाल मुहैया कराए। वहीं, मुखिया मंटू द्विवेदी ने प्रभावित परिवारों के लिए शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक नुकसान का सटीक आंकलन नहीं हो सका था, लेकिन अनुमान है कि इस अगलगी में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हुई होगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर