Explore

Search

March 30, 2026 10:10 pm

सीवान : नीरज कुमार सिंह ने संभाली एसपी का प्रभार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एक माह तक रहेंगे प्रभारी, त्योहारों को लेकर विशेष रणनीति पर होगा काम

सीवान। जिले के पुलिस कप्तान अमितेश कुमार एक महीने के अवकाश पर चले गए हैं, जिसके चलते विभाग ने पटना मुख्यालय से नीरज कुमार सिंह को एसपी के प्रभार में भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी एसपी के रूप में नीरज कुमार सिंह एक माह तक इस पद पर रहेंगे। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सोमवार देर शाम उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया और तुरंत जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर