Explore

Search

March 30, 2026 10:10 pm

सिवान: मैट्रिक परीक्षा परिणाम आते ही खिले परीक्षार्थियों के चेहरे, जिले के कई छात्र-छात्राओं ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिलेभर में कई विद्यार्थियों ने उत्तम प्रदर्शन कर विद्यालय, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया

भटवलिया उत्क्रमित विद्यालय की छात्राओं ने जिले में टॉप टेन में बनाई जगह

पचरुखी प्रखंड के भटवलिया स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जिले में टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यापक रविरंजन के अनुसार,

  • अंशु कुमारी और प्रियंका कुमारी ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया।
  • नजीफा परवीन और इबराना खातून ने 90% अंक हासिल किए।

गोरेयाकोठी प्रखंड के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

  • दीपाली कुमारी (प्रेमचंद हाई स्कूल)91.4% अंक, गणित में 97, विज्ञान में 94 (कुल 457 अंक)।
  • रिशु कुमार (अशर्फी लाल उच्च विद्यालय, लक्ष्मीगंज छितौली)453 अंक
  • सृष्टि गुप्ता (अशर्फी लाल उच्च विद्यालय)443 अंक
  • रितु कुमारी (तपी प्रसाद हाई स्कूल, सठवार)453 अंक

लकड़ी नबीगंज प्रखंड के टॉपर्स

  • रेखा कुमारी (अपग्रेडेड हाई स्कूल, उज्जैना)447 अंक
  • पलक कुमारी445 अंक
  • निधि कुमारी443 अंक
  • प्रवीण कुमार429 अंक
  • बंदना कुमारी426 अंक
  • मनीषा कुमारी440 अंक
  • रूपा कुमारी418 अंक
  • शिवांगी कुमारी411 अंक

भगवानपुर हाट और अन्य प्रखंडों के उत्कृष्ट विद्यार्थी

  • प्रियांशु कुमार श्रीवास्तव (इंद्र सिंह उच्च विद्यालय, हिलसड)462 अंक
  • कोमल कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भीष्मपुर)450 अंक
  • इशरत जहां449 अंक
  • अभिषेक कुमार (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जुआफर)432 अंक
  • आदित्य कुमार (एसएस उच्च विद्यालय, भगवानपुर)414 अंक
  • खुशबू कुमारी (बसंतपुर उच्च विद्यालय)425 अंक
  • नंदनी कुमारी (उच्च विद्यालय, हिलसड)401 अंक

सिसवन और चैनपुर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी

  • प्रशांत कुमार भगत (उच्च माध्यमिक विद्यालय, कचनार)62% अंक
  • श्रेय तिवारी (हाई स्कूल, चैनपुर)82.6% अंक
  • सुधांशु कुमार (हाई स्कूल, चैनपुर)71.6% अंक
  • संजना कुमारी (प्रोजेक्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय)84.2% अंक

बड़हरिया और दारौंदा के होनहार छात्र

  • दीपांशु कुमार466 अंक
  • पम्मी कुमारी451 अंक
  • आर्या कुमारी452 अंक
  • नीतीश कुमार शर्मा (लाल बहादुर शास्त्री उच्च सह इंटर विद्यालय, बगौरा)459 अंक
  • श्याम कुमार महतो457 अंक
  • उज्ज्वल कुमार तिवारी428 अंक

परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई विद्यार्थी साइबर कैफे और मोबाइल पर अपने परिणाम देखने में व्यस्त रहे। जिले के विभिन्न विद्यालयों में अच्छे परिणाम के लिए शिक्षकों और छात्रों को बधाइयां दी गईं

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर