Explore

Search

March 21, 2026 10:11 pm

रघुनाथपुर: जिला परिषद योजना से बन रहे नाले में भ्रष्टाचार, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

घटिया ईंटों के इस्तेमाल का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

रघुनाथपुर (सीवान): प्रखंड के पंजवार गांव में जिला परिषद मद से बनाए जा रहे नाले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। नाले के निर्माण में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ज्ञात हो कि फतेह सिंह के घर से जोगी बाबा तक 534 फीट लंबा नाला करीब सात लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इस योजना की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।

इस मामले में पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी नागेंद्र मांझी ने वर्तमान जिला पार्षद उमेश पासवान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया व विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से प्रसारित हो रहे हैं

जब इस पर जिला पार्षद उमेश पासवान से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि “नाले का निर्माण टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। यदि इसमें घटिया सामग्री का उपयोग हुआ है, तो मामले की जांच कराई जाएगी।”

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर