Explore

Search

May 26, 2026 4:20 am

भगवानपुर हाट: गृहमंत्री का गोपालगंज कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा – डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों का लिया अंतिम जायजा

भगवानपुर हाट (सीवान): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गोपालगंज आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को सियाराम प्रसाद के आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का अंतिम जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें सारण प्रमंडल के अलावा चंपारण जिले के बेतिया, बाल्मीकि नगर, बगहा, मोतिहारी और रक्सौल से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे

उन्होंने कहा, “अमित शाह वह गृहमंत्री हैं, जिन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश को एक नई पहचान दी और अयोध्या में रामलला को विराजमान कराकर विश्वभर के सनातनियों का सम्मान बढ़ाया।”

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर शनिवार से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है और भाजपा कार्यकर्ता सभी आगंतुकों का स्वागत करेंगे। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं से अपील की कि सम्मानित जनता को आदरपूर्वक कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की व्यवस्था करें

इस मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, सूरज महतो, सियाराम प्रसाद, रीता देवी, विजय शर्मा, श्रीनिवास शर्मा और नागेंद्र उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर