Explore

Search

March 30, 2026 10:12 pm

सिवान: डॉन बॉस्को हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा दिवस: चेयरमैन

सिवान: शहर के वैशाखी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल में गुरुवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन थॉमस कोसी, प्राचार्य डॉ. प्रियंका पायल एवं पीआरओ शांति दिलीप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया

छात्रों के लिए गौरव का क्षण

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने दीक्षांत समारोह को विद्यार्थियों के जीवन का सबसे बड़ा दिवस बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी गर्व का क्षण होता है। इस अवसर पर बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं उनकी प्रगति रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए गए

नई शिक्षा नीति के तहत बढ़ते कदम

प्राचार्य डॉ. प्रियंका पायल ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार कक्षा दो, पांच, आठ और बारहवीं के बाद दीक्षांत समारोह आयोजित करना महत्वपूर्ण हो गया है

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

समारोह में कक्षा दो से तीन में प्रवेश करने वाले छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे अभिभावकों एवं विद्यालय के सभी सदस्यों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम संचालन एवं सहयोग

मंच संचालन संध्या तिवारी एवं ऋतंभरा शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सुनीता सिंह ने किया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर