Explore

Search

July 27, 2026 6:28 am

तरवारा : चौकी हसन सलारगंज बाजार से दो भैंस चोरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

चार अज्ञात चोरों ने दरवाजे से भैंस उठा ले जाने का आरोप, मालिक ने की बरामदगी की मांग

तरवारा (सीवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन सलारगंज बाजार में बुधवार देर रात चार अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर बंधी दो भैंसों की चोरी कर ली। पीड़ित गुड्डू कुमार, जो राजदेव यादव के पुत्र हैं, ने थाना में आवेदन देकर भैंसों की बरामदगी की मांग की है।

गुड्डू कुमार के अनुसार, रात 11 बजे भैंसों को बांधकर सोने के बाद सुबह उठने पर दोनों गायब मिलीं। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि चोर पिकअप गाड़ी पर भैंसों को लादकर फरार हो गए। चोरी गई भैंसों की अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने जांच शुरू की

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और अज्ञात चोरों की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर