Explore

Search

June 28, 2026 2:00 pm

सीवान: सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालक ने साथी पर चाकू से किया हमला

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जेपी चौक पर विवाद के बाद हिंसक झड़प, घायल चालक अस्पताल में भर्ती

सीवान: नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक के समीप कचहरी रोड पर शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक चालक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बरहन निवासी रबीयूद्दीन घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। चाकू मारने वाले चालक की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के रामदेव नगर निवासी पिंटू के रूप में हुई है।

आरोपी-पीड़ित ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

घायल रबीयूद्दीन ने बताया कि वह जेपी चौक पर सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी एक यात्री पिंटू के ई-रिक्शा से उतरकर उसके रिक्शा पर बैठ गया। इस पर पिंटू ने विरोध जताया और तू-तू, मैं-मैं के बाद चाकू से हमला कर दिया

वहीं, आरोपी पिंटू का कहना है कि उसके रिक्शे की सवारी जबरन छीन ली गई, जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के दौरान चाबी से उसे चोट लगी, जिससे वह घायल हो गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर