Explore

Search

June 28, 2026 2:14 pm

सीवान: दुआओं में उठे हाथ, अलविदा जुमे की नमाज अदा, ईद का बेसब्री से इंतजार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रमजान के आखिरी जुमे पर इबादतगाहों में उमड़ी भीड़, नम आंखों से मांगी गई मगफिरत

सीवान: मुकद्दस रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज अलविदा अकीदत के साथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सभी मस्जिदों में नम आंखों से अदा की गई। इस मौके पर रोजेदारों ने गुनाहों की माफी मांगी और इबादत की। रमजानुल मुबारक के 28वें रोजे के साथ यह आखिरी जुम्मा था, जिससे ईद उल फितर के इंतजार की घड़ियां भी शुरू हो गईं।

शहर की बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद, किला मस्जिद, नवलपुर मस्जिद, रामराज्य मोड़ मस्जिद, श्रीनगर मस्जिद, जियांय मस्जिद, मौला नगर मस्जिद, खालिसपुर मस्जिद, बाघड़ा मस्जिद समेत अन्य इबादतगाहों में नमाज अदा की गई। नमाजियों की आंखों में रमजान के विदाई का गम था, तो वहीं ईद की खुशियों को लेकर उत्साह भी देखने को मिला।

रमजान की विदाई पर छलके आंसू, मस्जिदों में गूंजा ‘अलविदा माहे रमजान’

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान कई रोजेदारों की आंखों से आंसू छलकते दिखे। नमाज के वक्त ‘अलविदा माहे रमजान’ की गूंज सुनाई दी, जिससे इबादत का माहौल और भी रुहानी हो गया।

चांद रात का बेसब्री से इंतजार, धर्मगुरुओं ने की सादगी से ईद मनाने की अपील

अलविदा जुमे के बाद अब सभी को चांद रात का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार को चांद दिखने के बाद सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इस मौके पर मौला नगर के इमाम मोहम्मद अनवर आलम ने लोगों से अपील की कि ईद की खरीदारी का कुछ हिस्सा गरीबों में बांटा जाए, ताकि जरूरतमंदों तक भी त्योहार की खुशियां पहुंच सकें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर