Explore

Search

August 5, 2026 2:03 pm

दारौंदा: आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो भाई घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के सिरसांव गांव में बुधवार की देर शाम आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट और चाकूबाजी में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घायलों की पहचान हरेंद्र प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर घायल की मां उर्मिला देवी ने थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपितों में वासुदेव साह, अनिश कुमार, प्रताप कुमार, प्रभात कुमार, सोना देवी और रिंकू देवी शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार, बुधवार की शाम उसके दोनों पुत्र दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपित गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे और चाकू व धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर घर में घुसकर कुछ सामान भी ले गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर