Explore

Search

April 30, 2026 10:48 pm

बसंतपुर : आग से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): आग से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद यादव के निर्देशानुसार बसंतपुर क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान लोगों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने की स्थिति में सावधानियां बरतने और सुरक्षा उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया।

अग्निशमन कर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे आग से बचाव के लिए सभी संभव प्रयास करें, क्योंकि किसी एक की लापरवाही पूरे समाज के लिए नुकसानदायक हो सकती है। साथ ही, हर घर में अग्निशमन विभाग का संपर्क नंबर रखने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी हादसे की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना दी जा सके और अग्निशमन वाहन शीघ्र पहुंच सके।

इस मौके पर कर्मी सुनील कुमार पासवान, सुबोध कुमार, धीरज कुमार सिंह समेत अन्य अग्निशमन कर्मी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर