Explore

Search

June 21, 2026 7:13 pm

हुसैनगंज : आदित्य चंद्र झा बने राजा सिंह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): जिला मुख्यालय स्थित राजा सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को प्रो. डॉ. आदित्य चंद्र झा ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्राचार्य डॉ. श्यामशंकर प्रसाद सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

निवर्तमान प्राचार्य डॉ. श्यामशंकर प्रसाद ने डॉ. आदित्य चंद्र झा के नेतृत्व में कॉलेज की उत्तरोत्तर प्रगति की आशा जताई। बता दें कि डॉ. श्यामशंकर प्रसाद को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा साक्षात्कार के बाद स्थायी प्राचार्य के रूप में मंजूरी प्रदान की गई है।

इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सिंह, बोलेंद्र कुमार, डॉ. शैलेश कुमार राम, डॉ. सुनीता, इम्तियाज अहमद, डॉ. रितुराज, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. हमीदा शाहीन समेत कई शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर