Explore

Search

March 30, 2026 11:38 pm

सिवान : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर सांसद ने विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: स्थानीय सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों, जदयू की भविष्य की रणनीति और राज्य में विकास योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि जदयू बिहार के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी आने वाले समय में राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बैठक से पूर्व सांसद विजयलक्ष्मी देवी और पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया। इस मुलाकात को जदयू की राजनीतिक दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर