Explore

Search

June 29, 2026 6:57 pm

सीवान: फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच को सिवान पहुंची मुंबई पुलिस

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

सीवान। फर्जी पासपोर्ट बरामदगी के मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस गुरुवार को सीवान पहुंची। मुंबई पुलिस ने नगर थाना की मदद से एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे नगर थाना लाकर गहन पूछताछ की। इस दौरान नगर थाना परिसर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

मामले की जांच के लिए मुंबई के सहार थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक प्रकाश सेंडल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पुलिस टीम आई थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर सैयद एहसान नामक युवक फ्लाइट से यात्रा करने वाला था, लेकिन पासपोर्ट जांच में उसका दस्तावेज फर्जी पाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

साइबर कैफे संचालक से पासपोर्ट बनवाने की मिली जानकारी
पूछताछ के दौरान सैयद एहसान ने बताया कि उसने यह फर्जी पासपोर्ट मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियांय निवासी नौसेर नामक युवक से बनवाया था, जो नगर थाना क्षेत्र में एक साइबर कैफे संचालित करता है। इस सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से साइबर कैफे पर छापेमारी कर नौसेर को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल मुंबई पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर