Explore

Search

March 23, 2026 5:13 pm

लकड़ी नबीगंज: अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुलिस ने लूटकांड में संलिप्त तीन अपराधियों को पकड़ा, हथियार और बाइक बरामद

सीवान। लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के पड़ौली चंवर में बुधवार की शाम पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, तीन बाइक, दो गोली और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी विपिन कुमार, बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया श्रीकांत निवासी अनूप कुमार और विवेक कुमार शामिल हैं। वहीं, लूटी गई मोबाइल खरीदने के आरोप में भिट्ठी बाजार के दुकानदार जयप्रकाश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में एसपी अमितेश ने बताया कि 12 मार्च की रात लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के सहाजी पट्टी पुल के पास लूट की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार को लूट लिया था। मामले में 13 मार्च को अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ थाना कांड संख्या 139/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गुप्त सूचना पर दबिश, बदमाश गिरफ्तार
अनुसंधान के दौरान 26 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि पड़ौली चंवर में कुछ बदमाश अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने जवानों की मदद से तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक लोडेड पिस्टल, दो जिंदा गोली और तीन बाइक बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने 12 मार्च की लूट की वारदात में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि घटना में इस्तेमाल हुई अपाचे बाइक भी उन्हीं की थी।

मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि लूटी गई मोबाइल को गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के भिट्ठी बाजार में जयप्रकाश यादव के दुकान पर बेचा गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लूटी गई मोबाइल बरामद कर ली।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर