✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज (सिवान) : सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में रेलवे से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए क्षेत्र के लोगों के लिए नई ट्रेन सेवाओं की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र सारण (छपरा) और सिवान जिले में आता है, लेकिन इन जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों से बिहार की राजधानी पटना तक कार्यालयीन समय के अनुरूप रेल सेवा उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने मांग की कि सिवान, दरौंदा, महाराजगंज और मशरख होते हुए पटना के लिए डीएमयू/मेमू/ईएमयू या नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जाए। इसके साथ ही सिवान से चैनवा, एकमा, दाउदपुर, कोपा-सम्होता, छपरा होते हुए पटना के लिए भी ऐसी ही ट्रेन चलाई जाए।
सांसद ने मशरख जंक्शन से बसंतपुर, महाराजगंज, दारौंदा, चैनवा, एकमा, कोपा-सम्होता, छपरा होते हुए पाटलिपुत्रा/पटना जंक्शन तक डीएमयू/मेमू/ईएमयू ट्रेन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा, गोरखपुर से सिवान, एकमा, छपरा होते हुए पाटलिपुत्रा/पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी मांग की, ताकि क्षेत्र

