Explore

Search

April 30, 2026 10:47 pm

बसंतपुर : हरियामा में 15 लीटर अवैध शराब बरामद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): थाना की गश्त दल ने हरियामा गांव स्थित ईंट-भट्ठा के समीप छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद की

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियामा के ईंट-भट्ठा के समीप झाड़ियों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शराब छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर सअनि योगेंद्र पासवान के नेतृत्व में पुलिस दल ने छापेमारी की, जहां झाड़ियों में एक पीले रंग के गैलन में पांच लीटर और एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 10 लीटर शराब बरामद हुई

फिलहाल इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर