Explore

Search

June 20, 2026 7:48 am

रघुनाथपुर : कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान रघुनाथपुर निवासी डॉ. लव कुमार चौहान (56) और उनके पुत्र शिक्षक नीतीश कुमार (28) के रूप में हुई है। डॉ. लव कुमार चौहान जीरादेई के मनिया बाजार में ग्रामीण चिकित्सक थे, जबकि उनके पुत्र नीतीश हथुआ प्रखंड के एक विद्यालय में शिक्षक थे। बुधवार को पिता-पुत्र इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे, तभी कुशीनगर के तुर्कपट्टी में हाईवे पर यह हादसा हो गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक नीतीश भारद्वाज की मां उर्मिला देवी, पत्नी तीजा देवी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।

डॉ. लव कुमार चौहान के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जबकि नीतीश के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर