Explore

Search

June 29, 2026 6:45 pm

सीवान: अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि 30 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह गोपालगंज के न्यू पुलिस लाइन चैनपट्टी ग्राउंड में पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में उत्साह का माहौल है।

संजय कुमार पांडेय ने कहा कि अमित शाह का यह दौरा सारणवासियों के लिए गर्व का क्षण होगा, जिसमें लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में अमित शाह बिहार के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का अभूतपूर्व विकास हुआ है

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि महागठबंधन सरकार के समय बिहार की स्थिति कैसी थी, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन आज एनडीए सरकार के नेतृत्व में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर