Explore

Search

March 19, 2026 6:09 am

हसनपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में छात्रों का दबदबा, अभिभावकों ने मनाई खुशी

स्वराज सिंह

हसनपुरा: नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी मेहनत का परचम लहराया है। इस बार परीक्षा परिणाम में छात्रों का दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में उच्च अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

छात्र-छात्राओं में परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह

मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही छात्र-छात्राओं में उत्साह बना हुआ था। सुबह से ही 2:30 बजे का इंतजार किया जा रहा था। जैसे ही परिणाम आए, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है

विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन

विज्ञान संकाय में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं:

  • पीयूष कुमार – 463 अंक
  • विनय कुमार – 437 अंक
  • पंकज कुमार – 428 अंक
  • अलका कुमारी – 425 अंक
  • अमन कुमार – 424 अंक
  • सोनी कुमारी – 419 अंक
  • रिमझिम कुमारी – 417 अंक
  • आशुतोष कुमार – 413 अंक
  • सुधांशु कुमार – 402 अंक
  • आर्यन कुमार – 400 अंक
  • मुस्कान खातून – 358

इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं।

कला संकाय में भी छात्राओं की उपलब्धि

कला संकाय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले:

  • सुहानी यादव – 446 अंक
  • अलका कुशवाहा – 431 अंक
  • दीपिका कुमारी – 410 अंक
  • ऋतु कुमारी – 407 अंक
  • प्राची कुमारी – 396 अंक
  • यास्मीन खातून – 371 अंक

परिजनों और शिक्षकों ने जताई खुशी

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अभिभावकों को दिया। कई विद्यार्थियों ने भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा व्यक्त की। वहीं, अभिभावकों ने अपने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर