Explore

Search

March 31, 2026 2:38 am

सीवान: राज्य स्तरीय टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का किया निरीक्षण

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज और पचरुखी के स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं और संसाधनों का हुआ मूल्यांकन

सीवान: राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने महाराजगंज और पचरुखी प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया। इस टीम में मुजफ्फरपुर के डीसीक्यूए डॉ. संजय कुमार और जिला योजना समन्वयक अमित कुमार वर्मा शामिल थे।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि निरीक्षण एनक्वास (NQAS) मानकों के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारना हैजिला सलाहकार (गुणवत्ता यक़ीन) डॉ. कुमार अभिमन्यु ने बताया कि महाराजगंज के बंगरा और पचरुखी के सहलौर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का गहन निरीक्षण किया गया

सुविधाओं और प्रक्रियाओं का किया गया मूल्यांकन

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, उपकरणों की स्थिति, मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं, इलाज की प्रक्रिया और रोगियों की संतुष्टि की जांच की गई। साथ ही, मानक संचालन प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन को भी परखा गया

स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी

  • एचडब्ल्यूसी बंगरा (महाराजगंज पीएचसी)
    • एमओआईसी: डॉ. बिपिन बिहारी सिन्हा
    • सीएचओ: हैदर अली अंसारी
    • एएनएम: प्रभावती देवी
  • एचडब्ल्यूसी सहलौर (पचरुखी पीएचसी)
    • एमओआईसी: डॉ. प्रिंस अभिषेक
    • सीएचओ: सपना कुमारी
    • एएनएम: गुड़िया कुमारी

निरीक्षण टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर