Explore

Search

August 5, 2026 2:02 pm

दारौंदा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, अमित शाह की सभा की तैयारियों का लिया जायजा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एनडीए सरकार की वापसी का दावा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

दारौंदा (सीवान): गृहमंत्री अमित शाह की 30 मार्च को गोपालगंज में प्रस्तावित सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंगलवार को दारौंदा पहुंचे। इस दौरान दारौंदा बाजार में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कियाभाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर विकास की गति को तेज कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, नेताओं की रही बड़ी मौजूदगी

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रभारी संतोष रंजन राय, पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, अरुण भारती, मनीष सिंह, विवेक सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह, उमाशंकर सिंह और बृजनंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर