Explore

Search

March 31, 2026 2:44 am

सिवान : इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आते ही खुशी की लहर, मेधावियों ने बढ़ाया जिले का मान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

साइबर कैफे में लगी भीड़, अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणाम देखने के लिए साइबर कैफे में भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं कई छात्रों ने अपने मोबाइल से ही रिजल्ट चेक किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

जिले के टॉपर्स ने किया नाम रोशन

➡️ गंडक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, तरवारा की छात्रा मेहनाज परवीन ने 473 अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया। उनका लक्ष्य मेडिकल की पढ़ाई कर आम लोगों की सेवा करना है

➡️ राजकीय इंटर कॉलेज, दीनदयालपुर की छात्रा तहरीम फातिमा ने 471 अंक, और अंजली कुमारी ने 452 अंक प्राप्त कर अपने गुरुजनों व परिवार का मान बढ़ाया।

➡️ उच्च माध्यमिक विद्यालय, कचनार की छात्रा निधि कुमारी ने 69.6% अंक प्राप्त कर कला संकाय में प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि आकांक्षा कुमारी ने 73.3% अंक के साथ विज्ञान संकाय में सफलता पाई।

➡️ किसान मजदूर उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर की छात्रा नेहा कुमारी ने 75.5% अंक के साथ उत्तीर्ण होकर अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन किया।

➡️ राजकीय उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, चैनपुर के छात्र अमन कुमार सिंह ने 92.2%, और सान्या कुमारी ने 68% अंक प्राप्त किए।

➡️ राजवंशी देवी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, ठेपहां के छात्र संदेश कुमार राज ने 87% अंक हासिल किए, जिससे उनके माता-पिता गर्वित हुए।

➡️ गोल्डन कोचिंग सह उच्च विद्यालय, सैदपुरा की छात्रा रिमझिम कुमारी ने 417 अंक, और छात्र पंकज कुमार ने 428 अंक प्राप्त कर कोचिंग संस्थान का गौरव बढ़ाया।

➡️ डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र अभिनव कुमार ने 85% अंक प्राप्त कर माता-पिता को गर्व महसूस कराया।

➡️ भगवानपुर हाट के एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया कुमारी ने 89.4% (447 अंक) के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। श्रेया प्रशासनिक सेवा में अपना करियर बनाना चाहती हैं

➡️ सर्वोदय हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, चकिया चतुर्वेदी की छात्रा प्राची कुमारी ने 440 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का मान बढ़ाया।

पूरे जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाइयां दी जा रही हैं। कई कोचिंग संस्थानों और स्कूलों ने भी अपने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर