Explore

Search

March 5, 2026 9:56 pm

मैरवा : हत्या के दो मामलों में डेढ़ दर्जन आरोपियों पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तितरा और सेवतापुर में हुई अलग-अलग हत्याएं, पुलिस ने तेज की कार्रवाई

मैरवा (सिवान): थाना क्षेत्र के तितरा और सेवतापुर गांव में 23 मार्च की रात हुई दो हत्याओं के मामले में कुल 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया

मामले में तितरा गांव के श्रीराम यादव के पुत्र विशाल कुमार की बदमाशों ने अगवा कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, सेवतापुर मौजे टोला निवासी वीर चौधरी के पुत्र प्रमोद यादव को बदमाशों ने घर से बुलाकर पीट-पीट कर मार डाला

इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया था

सेवतापुर के मृतक प्रमोद यादव के भाई शारदा यादव के आवेदन पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें से दो आरोपियों – प्रवीण पुरी और मार्कंडेय तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया

वहीं, तितरा गांव में मृतक विशाल कुमार यादव की मां तेतरी देवी ने 10 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई

अपर थानाध्यक्ष डाली कुमारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर