Explore

Search

June 21, 2026 10:24 pm

महाराजगंज : प्रो. आफताब आलम बने आरबीजीआर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पदभार ग्रहण करने के बाद कहा— शिक्षा में सुधार होगी पहली प्राथमिकता

महाराजगंज (सिवान): अनुमंडल मुख्यालय स्थित आरबीजीआर कॉलेज के नए प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रो. आफताब आलम ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उनके कॉलेज पहुंचने पर जेपी यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अमरेश सिंह ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया

इस दौरान आरबीजीआर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. फूल कुमार झा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. कलीमुल्लाह, प्रो. एनानतुल्लाह, प्रो. लालबाबू, प्रो. हैदर अली, प्रो. महबूब आलम, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रधान लिपिक अखिलेश सिंह, धंजित कुमार, रामायण कुमार गुप्ता आदि ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

प्रभारी प्राचार्य डॉ. आफताब आलम ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और कॉलेज में शैक्षणिक सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर