Explore

Search

May 7, 2026 7:32 pm

सिसवन : चैनपुर मुबारकपुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ सिंह का निधन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हृदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सिसवन (सिवान): चैनपुर मुबारकपुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ सिंह उर्फ ब्रह्मचारी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे और पटना में इलाज कराने के बाद हाल ही में लौटे थे। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली

शिवनाथ सिंह के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र चंदन सिंह वर्तमान में चैनपुर मुबारकपुर पैक्स के अध्यक्ष हैं

शोक संवेदनाएँ व्यक्त करने वालों में शामिल प्रमुख लोग:
विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व सांसद कविता सिंह, जिला परिषद सदस्य बृजेश सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, जितेंद्र स्वामी, राजद नेता मुन्ना शाही, पूर्व मुखिया पूनम तिवारी, नीलम सिंह, अनीता देवी, बंटी गुप्ता, कमल देव तिवारी, गोपाल पांडेय, संजीव सिंह, सत्येंद्र भारती समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर