Explore

Search

March 22, 2026 3:06 am

हुसैनगंज : फाजिलपुर में ए.के. सेंट्रल स्कूल का हुआ उद्घाटन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नर्सरी से 10वीं तक की शिक्षा, असहाय व गरीब छात्रों को विशेष सुविधा

हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड के आंदर-सिवान मुख्य पथ पर स्थित फाजिलपुर गांव में सोमवार को ए.के. सेंट्रल स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राजा सिंह कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. शैलेश कुमार राम ने फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया।

विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कूल में नर्सरी से 10वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि असहाय एवं गरीब तबके के छात्रों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उद्घाटन समारोह में शामिल लोग
इस अवसर पर राजेश कुमार, संजीत कुमार, मो. इश्तेयाक, कृष्णा यादव, अमन कुमार, आदित्य कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर