Explore

Search

March 31, 2026 2:39 am

सिवान : गोपालगंज जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भाजपा कार्यकर्ताओं में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साह

सीवान: गोपालगंज जाने के क्रम में मंगलवार को शहर के चांप स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पश्चिमी राहुल तिवारी एवं पूर्वी अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष का बयान
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद गृह मंत्री अमित शाह का यह पहला दौरा है, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को गृह मंत्री गोपालगंज हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में सीवान, महाराजगंज, गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी एवं बेतिया के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी

लालू यादव को बताया ‘फादर ऑफ क्राइम’
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने लालू यादव एवं उनकी पार्टी को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध से लालू यादव और उनकी पार्टी का पुराना नाता रहा है

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है। पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि महाराजगंज एवं गोरियाकोठी के सभी कार्यकर्ता गोपालगंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है

उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संतोष कुमार रंजन, नंद प्रसाद चौहान, धनंजय सिंह, शर्मा नंदराम, उषा बैठा, मनोज राम, कुंदन सिंह, मुकेश कुमार बंटी, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, राजीव कुमार बिट्टू सिंह, सुशीला देवी, रूपल आनंद, सुनीता जायसवाल, अमित कुमार सिंह, अर्जुन गुप्ता, नीरज पटेल, नीतीश कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर