Explore

Search

February 4, 2026 7:54 am

गोपालगंज में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति, पंचायत स्तर तक हो रही तैयारी

गोपालगंज: भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के 30 मार्च को गोपालगंज आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कार्य समिति लगातार बैठकें कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के चांप स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि अमित शाह के स्वागत में कोई कमी न रहे, इसके लिए मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में युवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी मोर्चों पर तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम को भव्य बनाने की योजना
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि गोपालगंज में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम अभूतपूर्व और विशाल होगा। भाजयुमो कार्यकर्ता पूरे जोश और समर्पण के साथ इसकी सफलता सुनिश्चित करने में लगे हैं। कार्यालय मंत्री सत्यम सिंह ने कहा कि 30 मार्च का दिन गोपालगंज के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला होगा।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला मंत्री मृत्युंजय राज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो जिला मंत्री चंचल सिंह ने दिया। इस बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनीत तिवारी, उमेश सिंह, भाजयुमो महामंत्री गोविंद बासु, जिला मंत्री महेश गुप्ता, रवि पटेल, सत्यम पाठक, विकास, राकी साह, पिंटू मिश्रा, ब्यास शर्मा, जेठ वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर