Explore

Search

March 22, 2026 3:08 am

हुसैनगंज: मां ने बेटे व पुत्रवधू समेत चार पर मारपीट व आभूषण लूटने का लगाया आरोप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जमीन बंटवारे के विवाद में पारिवारिक झगड़ा, पुलिस कर रही जांच

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी कुंती देवी ने अपने पुत्र विक्की कुमार पंडित, पुत्रवधू नीलू कुमारी सहित चार लोगों पर मारपीट कर आभूषण एवं नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा और बहू जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद करते रहते हैं और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी देते हैं। 21 मार्च की शाम जब वह अपने छोटे पुत्र के साथ टेढ़ीघाट बाजार से लौटीं तो देखा कि विक्की और नीलू अपने मायके पटखौली (मैरवा) से रमेश पंडितअर्जुन पंडित को बुलाकर घर के बक्से का ताला तोड़ रहे थे।

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके छोटे बेटे से मारपीट की और कुंती देवी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बक्से में रखे आभूषण एवं 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने आकर उन्हें कमरे से बाहर निकाला।

इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, विक्की कुमार पंडित ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर