Explore

Search

March 23, 2026 5:47 pm

जीरादेई: बसपा की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति में जुटने का आह्वान

जीरादेई (सीवान): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को जीरादेई विधानसभा की समीक्षा बैठक चांदपाली शिवपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीरादेई विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी मनु राम ने निभाई। कार्यक्रम में गणेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष धुरेंद्र कुमार राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” और “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए, जिससे सभी का विकास संभव हो सके।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला प्रभारी विजयमल यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश राम, संजय बौद्ध, टुनटुन राम, श्रीराम दास, कैप्टन रामस्नेही बौद्ध, हरिलाल मांझी, रेनु देवी, शिक्षक मनोज कुमार राम, अनिल कुमार, सरपंच कल्पना सिंह, रमेश गिरि, जीरादेई विधानसभा सचिव अरविंद राम, प्रखंड अध्यक्ष देवानंद राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर