Explore

Search

March 16, 2026 6:59 am

भगवानपुर हाट: पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से 40 घंटे बाद हुआ विवाहिता का दाह संस्कार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दहेज हत्या का आरोप, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भगवानपुर हाट (सीवान): थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया। मृतका के मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार रोक दिया, जिससे शव 40 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा। पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद रविवार को गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका की मां के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

घटना के अनुसार, सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के डोइला निवासी प्रदीप पंडित की पुत्री विशाका कुमारी की शादी पिपरहियां निवासी अवध किशोर कुमार के साथ 28 मई 2021 को हुई थी। 21 मार्च की शाम ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि विशाका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

22 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन मृतका के मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे मौत के कारणों को स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। रविवार को पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के समझाने के बाद अंततः दाह संस्कार संपन्न हो सका।

मृतका की मां सोनामति देवी ने पति अवध किशोर कुमार समेत 12 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर