Explore

Search

March 16, 2026 7:00 am

भगवानपुर हाट: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): मुख्यालय स्थित मनोकामना माता मंदिर के समीप एनएच 331 पर रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान रामपुर दर्जी टोला निवासी आसमा खातून के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि आसमा खातून अपने स्वजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर मंदिर चौक से थाना की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से वह संतुलन खो बैठीं और गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर