Explore

Search

March 22, 2026 2:57 am

हुसैनगंज: मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव में 135 छात्रों का हुआ पंजीकरण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एमएस हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के छात्र ऑनलाइन परीक्षा में लेंगे भाग

हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएस हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव में शामिल होने के लिए 135 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव डॉ. हसन इमाम हैदरी और प्राचार्य डॉ. सैयद अली पंजतन की मौजूदगी में क्रीड़ा सचिव सैयद जफर इमाम ने पंजीकृत छात्रों को खेल से संबंधित जानकारी दी और उनका अभ्यास कराया।

क्रीड़ा सचिव सैयद जफर इमाम ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के तहत 23, 24 और 25 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 30 बालक और 105 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्रों को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा

इस मौके पर अशोक कुमार पाठक, विनय कुमार पाठक, गौसिया इमाम, सब्बा फातिमा, अशरफ अली समेत कई शिक्षक और कर्मी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर