Explore

Search

June 21, 2026 10:26 pm

महाराजगंज: लक्ष्य एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरे जलवे

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

महाराजगंज (सिवान): शहर के मोहन बाजार स्थित लक्ष्य एकेडमी डे बोर्डिंग स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, मनीष सिंह और विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जहां बच्चों को न केवल ज्ञान बल्कि संस्कार भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज के छोटे बच्चे ही कल के वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस बनकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाव नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय निदेशक ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को साइकिल देकर सम्मानित किया। वहीं, आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

इस मौके पर दी सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक इनशाद आलम उर्फ कैश, संजय सिंह राजपूत, अरविंद स्वामी, धीरज कुमार सिंह, आजाद सिंह, आरिफ खान समेत विद्यालय परिवार के सदस्य और अभिभावक उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर