Explore

Search

March 5, 2026 7:15 am

दारौंदा : सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत त्रुटि सुधार शिविर सोमवार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आवेदनों की जांच, त्रुटि सुधार और शिकायत निवारण के लिए शिविर आयोजित

दारौंदा (सीवान): सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत नए आवेदनों की प्राप्ति, त्रुटि सुधार और शिकायत निवारण के लिए 24 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जलालपुर और करसौत पंचायत के लाभुक शामिल होंगे।

मुखिया बबीता देवी एवं रामकृष्ण सिंह ने लाभुकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आवेदनों की जांच, त्रुटि सुधार और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

शिविर में लाभुकों की समस्याओं को हल करने के लिए कार्यपालक सहायक सद्दाम हुसैन, ब्रजेश कुमार और विकास कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा, मनोज कुमार राम को शिविर में सभी कार्यों के समय पर निष्पादन की जिम्मेदारी दी गई है।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं की जांच और समाधान की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।

शिविर का कार्यक्रम:

  • 25 मार्च: कौथुआ सारंगपुर, कोड़ारी कला
  • 26 मार्च: मड़सरा, पकवलिया, रमसापुर
  • 27 मार्च: पांडेयपुर, पिनथु खुर्द, रामगढ़ा
  • 28 मार्च: रसूलपुर, रुकुंदीपुर एवं सिरसांव पंचायत

बीडीओ ने सभी लाभुकों से निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर