Explore

Search

March 31, 2026 4:18 am

सीवान: एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी टीम कर रही है जांच

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बैग व्यवसायी संजय साह की हत्या मामले में पुलिस जांच तेज, दो युवक हिरासत में

सीवान: शहर के महादेवा थाना क्षेत्र के दारोगा हाता हाईवे के समीप 21 मार्च की देर शाम बदमाशों ने बैग व्यवसायी संजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। मृतक गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव के निवासी थे। इस सनसनीखेज हत्या के बाद एसपी ने एसडीपीओ सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया, जो मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह सामने आया है कि बदमाशों ने संजय के सिर के पीछे और सीने में गोली मारी थी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की भी जांच की है, जिससे अहम सुराग मिलने की संभावना है।

एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करेगी। मामले को सुलझाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस का दावा है कि जांच महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है और अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर