✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक के कारण किया मार्ग परिवर्तन, कई ट्रेनें हुईं लेट
सीवान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शनिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के तहत वाराणसी मंडल के नूनखार-देवरिया खंड पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट सहित तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी को सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते भेजा गया। इसी तरह, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी और 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी यही मार्ग रखा गया।
ट्रेनों के मार्ग बदलने के साथ ही कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे 42 मिनट, जबकि 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 2 घंटे की देरी से सीवान जंक्शन पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

